Sonbhadra me Ghumne ki Jagah – सोनभद्र में घूमने की जगह – इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के रहस्यों से भरा उत्तर प्रदेश का एक अनोखा जिला

Sonbhadra me Ghumne ki Jagah: सोनभद्र, उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड) की सीमाओं को स्पर्श करता है। सोनभद्र, क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है तथा यह विंध्य और कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित है। सोनभद्र का नाम यहां बहने वाली नदी सोन नदी के उपर रखा गया है। सोनभद्र को सोने की खान भी कहा जाता है। इसे उत्तर प्रदेश का मिनी स्वीटजरलैंड और ऊर्जा की राजधानी भी कहा जाता है।

दोस्तों इस लेख में हम जानेंगे सोनभद्र में घूमने की जगहें, यात्रा का सही समय, और कैसे पहुंचे इन सब के बारे में।

तो आइए जानते हैं सोनभद्र में घूमने की कुछ महत्वपूर्ण जगह के बारे में

1. रिहंद बांध

रिहंद बांध, जिसको गोविंद बल्लभ पंत सागर के नाम से भी जाना जाता है। यह बांध सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर स्थित है। यह बांध भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य बिजली उत्पादन, सिंचाई और जल आपूर्ति है। बांध के आस-पास विशाल जलाशय और हरी भरी पहाड़ियां इसे एक सुन्दर पर्यटन स्थल बनाती हैं।

रिहंद बांध का वातावरण एकदम शांत और प्राकृतिक है, जहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद ही सुन्दर लगता है और यहाँ बैठकर पानी और पहाड़ियों का संगम देखने का अनुभव अलग ही महसूस करवाता है। इसलिए लोग यहाँ आते हैं और फोटोग्राफी भी करते हैं।

2. वैष्णो माता मंदिर (डाला)

वैष्णो माता मंदिर डाला, सोनभद्र जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर जम्मू (कटरा) में स्थित माता वैष्णो देवी का शक्तिपीठ धाम है। मान्यता है कि यहाँ मांगी हुई हर मन्नतें पुरी होती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको एक पवित्र गुफा से होकर जाना पड़ेगा, जो बहुत ही सुन्दर और भव्य दिखाई देता है। मंदिर में जाने के बाद यहीं पर आपको नौ देवियों का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस गुफा के ठीक बगल में आपको बाबा भैरोनाथ का गुफा दिखाई देगा, वहां भी आपको दर्शन कर लेना है।

3. मंगलेश्वर महादेव मंदिर

मंगलेश्वर महादेव मंदिर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मंगलेश्वर पहाड़ी पर स्थित एक प्राचीन एवं श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा शिव मंदिर है। माना जाता है की यहाँ अगर सच्चे मन से पूजा की जाए तो मनोकामना पूर्ण होती है। अगर यहाँ आना चाहते हैं तो सावन या महाशिवरात्रि के अवसर पर आएं, क्योकि उस समय यहाँ विशेष भिड़ देखने को मिलती है।

4. अगोरी किला

अगोरी किला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सोन नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक और रहस्यमयी किला है। आज के समय में यह किला एक खंडहर बन चुका है, जो कि एक पर्यटन स्थल भी है।

5. वीर लोरिक पत्थर

वीर लोरिक पत्थर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मारकुंडी पहाड़ पर स्थित प्रेम और वीरता का प्रतीक है। कहा जाता है कि अगोरी जीतकर जब वीर लोरिक मंजरी को लेकर इसी रास्ते से अपने घर को जा रहे थे तो देवी मंजरी ने उनसे एक शर्त रखा कि अगर आप सचमुच में हमसे प्यार करते हैं और इतने बलवान है, तो इस विशाल पत्थर को अपनी तलवार से काट कर दिखाइए।

वीर लोरिक ने उनकी शर्त को मानते हुए अपनी 85 मन की तलवार से उस शिला को दो भागों में काट दिया।

इसे भी पढ़ें: https://rjvicky.com/khatu-shyam-ji-khatu-shyam-mandir-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a5%80/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top